Barabanki News:पुआल लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो गंभीर – Clash Between Two Groups Over The Placement Of Straw; Two Sustain Serious Injuries
November 11, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:02 AM IST
जैदपुर। छंदवल गांव में पुआल लगाने को लेकर दो पक्षों में सोमवार को मारपीट हो गई। इसमें पक्ष के रिंकू और दूसरे पक्ष की महिला सलिया को गंभीर चोट आई हैं। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार पहले पक्ष से अंबिका प्रसाद, मंसाराम, रिंकू और नरेंद्र जबकि दूसरे पक्ष से गुफरान, सालिया और जुगनी सहित सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। (संवाद)
कोटवाधाम। भयकपुरवा मजरे सनावा गांव में बुधवार सुबह सर्वेश कुमार (42) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी पत्नी रसकला करीब 10 दिन पहले दिवाली मनाने के लिए तीन बच्चों के साथ मायके बिबियापुर गई थीं। उनके अनुसार, बुधवार सुबह मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें पति की मौत की सूचना दी […]
मसौली इलाके में हादसे के बाद अलग हुए कार के पहिए। मसौली। बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर सुल्तानपुर गांव के ओवरब्रिज के पास बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे तेज रफ्तार टूरिस्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले दोनों पहिये निकलकर सड़क पर जा गिरे और कार घूमकर दूसरी […]