Barabanki News:भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा चुनावी जोश – Bjp Workers Filled With Election Fervor

जीआईसी ऑडिटोरियम में सरदार पटेल जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जुटी भीड़। संवाद
November 22, 2026

जीआईसी ऑडिटोरियम में सरदार पटेल जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जुटी भीड़। संवाद
बाराबंकी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के पहुंचने से पहले जीआईसी ऑडिटोरियम कार्यकर्ताओं से पूरी तरह से भर चुका था। करीब 01:40 बजे प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पहुंचा तो पंकज चौधरी जिंदाबाद, योगी-मोदी जिंदाबाद के नारों से पंडाल गूंज उठा। भीड़ देख प्रदेश अध्यक्ष भी गदगद हो गए और कार्यकर्ताओं को जाति, धर्म और वर्ग के नाम पर न बंटने की नसीहत देते हुए चुनावी जोश भर दिया।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जंग बहादुर पटेल पिछले 23 साल से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन करते चले आ रहे हैं। यह उनका 24वां आयोजन था लेकिन इतना सफल आयोजन पहली बार रहा जिसमें भाजपा ने पूरा सहयोग किया हो। इस दौरान भीड़ भी खूब जुटी और कार्यक्रम भी पूरी तरह से सफल रहा।
कार्यक्रम में जुटी भीड़ ने आयोजक का कद बढ़ाने का काम ही नहीं किया बल्कि उनको टिकट की रेस में भी लाकर खड़ा कर दिया है। अब तक टिकट मांग रहे विवेक सिंह, सतीश चंद्रा, धर्मेंद्र यादव, अरविंद मौर्या, राकेश वर्मा कर्रा से वह पीछे थे लेकिन कार्यक्रम की सफलता ने उन्हें सबसे आगे लाकर खड़ा कर दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने भी सफल आयोजन के लिए पटेल को अपना आशीर्वाद दिया। वहीं कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरते हुए 2027 की तैयारियां में अभी से जुटने का भी संदेश दिया। देवा से आए विनय ने बताया किसी कार्यक्रम में इतनी भीड़ पहली बार देखने को मिली। विमल वर्मा ने कहा कि काफी समय पहले जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑडिटोरियम में आए थे, तब इतनी भीड़ दिखी थी।
November 29, 2026
केजीएमयू में 16 नवंबर को सामने आया था यह वीडियो। लखनऊ। केजीएमयू में रैगिंग के मामले पहले भी सामने आए हैं। 16 नवंबर को भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था, मगर केजीएमयू प्रशासन रैगिंग को पहले सिरे से नकारता रहा। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह इसे वरिष्ठों को सम्मान देने की परंपरा बताते रहे। हालांकि, एंटी रैगिंग कमेटी की जांच में अब रैगिंग […]
November 28, 2026
सीतापुर। मिश्रिख के एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी प्रधानाध्यापक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। छात्रा की मां ने तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर विद्यालय में प्रधानाध्यापक […]
November 28, 2026
बाराबंकी। बेटियों की पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए आर्थिक तंगी अब बाधा न बने, इसके लिए संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का जिले में दायरा लगातार बढ़ रहा है। योजना के तहत निर्धारित 40 हजार पंजीकरण का लक्ष्य पार करते हुए बाराबंकी में अब तक 51,768 बेटियों को लाभ के लिए पंजीकृत किया जा […]
