मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बाराबंकी

Barabanki News:हाईवे किनारे मिले गोवंश के अवशेष, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन – Cattle Remains Found Along Highway; Hindu Organizations Stage Protest

November 17, 2026


बाराबंकी। शहर में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सोमवार को वादी नगर चौराहे के पास रेठ नदी पुल के नीचे सोमवार को दो गोवंश के सिर, रस्सी से बंधे पैर और पूंछ मिलने से आक्रोश फैल गया। इसकी जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। नाराज लोगों ने प्रभावी कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर वहां से हटाया और मामले में रिपोर्ट दर्ज की।

बताया जा रहा है कि इसी स्थान पर पिछले महीने भी गोवंश के अवशेष मिले थे। तब बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल विक्रम सिंह की तहरीर पर उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रवीना त्यागी ने एसओजी, सर्विलांस, डॉग स्क्वाॅड और फॉरेंसिक टीम को जांच में लगाया था।

सोमवार को दोबारा अवशेष मिलने की सूचना पर सीओ सदर संगम कुमार और प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अवशेष कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। एसपी रवीना त्यागी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर स्वाॅट टीम को जांच में लगाया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X