Bareilly News:15.10 करोड़ से होगा सड़क का चौड़ीकरण, शासन ने विभाग को दी मंजूरी – Road Widening To Be Carried Out At A Cost Of 15.10 Crore; Government Grants Approval To The Department
कुआंडांडा से अहरौला चौराहे तक चौड़ी होगी सड़क, पहले चरण में 1.51 करोड़ जारी
बरेली। फरीदपुर-बीसलपुर मार्ग से जुड़े गांवों के लोगों की राह आसान होने वाली है। शासन ने कुआंडांडा, सुन्नौरा और मुरारपुर होते हुए अहरौला चौराहे तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण के लिए 15.10 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। प्रथम किस्त के रूप में 1.51 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। करीब 6.4 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
इस मार्ग से कुआंडांडा, सुन्नौरा और मुरारपुर सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों का आवागमन जुड़ा है। सड़क का चौड़ीकरण होने से रास्ते पर वाहनों की आवाजाही पहले से अधिक सुगम होने की उम्मीद है। इससे ग्रामीणों, और राहगीरों को सफर के दौरान राहत मिल सकेगी। निर्माण खंड-1 के अधिशासी अभियंता राजीव अग्रवाल ने बताया कि शासन से परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद मार्ग पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
