बहादुरपुर। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर चमनगंज चौराहे के पास हादसे मेंं घायल व्यक्ति की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी की है। सर्रैया बुजुर्ग निवासी रविप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई शशि प्रकाश रविवार को चमनगंज चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बस्ती में इलाज के दौरान हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें लखनऊ ले गए थे। वहां बुधवार को उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद