शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bahraich News:जंगल सफारी में नेपाल के पर्यटकों को दिखा बाघ – Tourists From Nepal Spotted A Tiger During A Jungle Safari
बहराइच

Bahraich News:जंगल सफारी में नेपाल के पर्यटकों को दिखा बाघ – Tourists From Nepal Spotted A Tiger During A Jungle Safari

November 14, 2026


Tourists from Nepal spotted a tiger during a jungle safari.

पर्यटकों को दिखा बाघ। – स्रोत : पर्यटक

बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज में बृहस्पतिवार शाम जंगल सफारी के दौरान नेपाल से आए पर्यटकों को बाघ दिखाई दिया। अचानक बाघ को सामने देखकर पर्यटक सहम गए, लेकिन रोमांचित भी हुए। उन्होंने मोबाइल कैमरे से उसकी तस्वीरें खींच लीं, जो अब वायरल हो रही हैं।

नेपाल के बांके जिले से आए निरंजन, सुरेश और राघव अपने परिवार और मित्रों के साथ जंगल सफारी पर निकले थे। उसी दौरान बंधा रोड के पास झाड़ियों से अचानक एक बाघ बाहर निकल आया। खुले में बाघ को देखकर पर्यटकों ने तत्काल उसकी तस्वीरें कैमरे में कैद कर लीं।

बाद में पर्यटकों ने बाघ दिखने की जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों को दी। वनक्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने जंगल सफारी के दौरान बाघ दिखाई देने को पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव बताया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X