Bhadohi News:आजाद स्पोर्ट्स ने फ्यूचर स्पोर्ट्स को 22 रनों से हराया – Azad Sports Defeated Future Sports By 22 Runs

महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में विजेता खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
November 6, 2026

महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में विजेता खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
सुरियावां। महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में अंडर-14 क्रिकेट मैच फ्यूचर स्पोर्ट्स क्लब व आजाद स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया। लो स्कोरिंग मैच में आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने बेलावर जौनपुर को 22 रनों से शिकस्त दी। आजाद स्पोर्ट्स के सिद्धार्थ सरोज ने 61 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं कृष्णा ने 7 ओवर में 3 मेडन ओवर डालते हुए 15 रन देकर 4 विकेट लिए।
टॉस जीतकर फ्यूचर स्पोर्ट्स एकेडमी बेलवार जौनपुर की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आजाद स्पोर्ट्स क्लब की टीम पिच की नमी के कारण शुरुआती ओवरों में रन नहीं बना पाई। निर्धारित 35 ओवर के मैच में 33वें ओवर में सभी विकेट खोकर 149 ही टीम बना सकी। जिसमें सिद्धार्थ सरोज ने 61 रन, श्रेयांश गुप्ता ने 22, सानू मौर्य ने 21 रनों का योगदान किया। इसके अलावा अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। बेलवार की टीम की तरफ से गेंदबाजी में विपिन यादव ने 4 विकेट व प्रिंस सेठ ने 2 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी बेलवार की टीम कृष्ण यादव व प्रतीक यादव के सटीक व सधी गेंदबाजी के आगे नहीं टिक पाई और 28वें ओवर में 127 रनों पर ही सिमट गई। कम स्कोर के बावजूद आजाद स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाजों ने अपनी टीम को विजय दिला दी। बेलवार की टीम की तरफ से सुजीत यादव ने सबसे अधिक 31 रन की पारी खेली। इसके अलावा दिव्यांशु ने 20 रन और सुधांशु ने 18 रनों का योगदान किया। आजाद स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से गेंदबाजी में कृष्णा यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 3 मेडन 15 रन और 4 विकेट लेकर बेलवार की सुनिश्चित कर दी। इसके अलावा प्रतीक यादव ने 3 विकेट, शिवम मिश्रा ने 2 विकेट और सिद्धार्थ को 1 विकेट मिला। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कृष्ण यादव को चुना गया।
November 13, 2026
हिना की फाइल फोटो। – फोटो : संवाद विस्तार गोपीगंज कोतवाली के गिराई के पास बुधवार को एक ऐसी घटना हुई। जिसने सबको मर्माहत कर दिया। सड़क पार कर रही बेटी को बचाने में मां ने अपनी जान गंवा दी। 32 वर्षीय चुड़िहारी मोहाल निवासी हिना ने सड़क पर दौड़ी बेटी को बचाने में अपनी […]
November 13, 2026
-ट्रायल में पूर्वांचल समेत कई राज्यों के 175 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा संवाद न्यूज एजेंसी भदोही। भदोही प्रीमियर लीग (बीपीएल) सीजन-5 के लिए बुधवार को जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। ट्रायल 175 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इसमें भदोही के साथ जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बलिया, […]
November 13, 2026
ज्ञानपुर। दीपावली के अंतिम दिन बुधवार को जिले भर में भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व भैया दूज परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर जैसे ही स्नेह का तिलक लगाया। रोली-अक्षत में उनका प्यार निखर कर चमकने लगा। बहनों ने भाइयों को लावा-चना और मिठाई खिलाकर उनकी शतायु होने की […]
