Bhadohi News:विहिप की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा – Discussion On Strengthening The Organization At The Vhp Meeting
पटेल नगर में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश मौर्या के आवास पर रविवार को संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए बैठक हुई। इसमें 4 नवंबर को संगठन की मजबूती के लिए एक बड़ी बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसमें जिले में ब्लॉक स्तर पर संपर्क कर नए पदाधिकारियों का चयन व जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक में महेश, विकास, इंद्रेश मिश्रा, अमित पाठक, आर्यन पांडेय, आकाश सिंह, ब्रह्मा मोदनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
