शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mau News:आरओ मऊ ने बलिया ब्लास्टर्स को 37 रनों से रौंदा, शशिकांत बने जीत के हीरो – Ro Mau Crushed Ballia Blasters By 37 Runs; Shashikant Emerged As The Hero Of The Victory
मऊ

Mau News:आरओ मऊ ने बलिया ब्लास्टर्स को 37 रनों से रौंदा, शशिकांत बने जीत के हीरो – Ro Mau Crushed Ballia Blasters By 37 Runs; Shashikant Emerged As The Hero Of The Victory

November 2, 2026


RO Mau crushed Ballia Blasters by 37 runs; Shashikant emerged as the hero of the victory.

नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में शॉट लगाते बल्लेबाज। संवाद

मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर मुकाबले में आरओ मऊ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बलिया ब्लास्टर्स को 37 रनों से शिकस्त दी। मौसम खराब होने के कारण 20-20 ओवर को निर्धारित मैच 10-10 ओवर का खेला गया। मैच में आरओ मऊ के खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन कर मैदान पर अपना दबदबा बनाए रखा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरओ मऊ की शुरुआत सधी हुई रही। टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 94 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के स्टार बल्लेबाज शशिकांत ने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट्स लगाते हुए मात्र 36 गेंदों में 49 रनों की आकर्षक पारी खेली। उनकी इस पारी में 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। शैलेश ने उनका बखूबी साथ देते हुए महज 16 गेंदों पर 26 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके अलावा अमित सिंह ने 5 रन और टीम के खाते में 11 अतिरिक्त रन भी जुड़े।

95 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलिया ब्लास्टर्स की टीम आरओ मऊ के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। अनुशासित गेंदबाजी के आगे बलिया के बल्लेबाज खुलकर रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे। बलिया की ओर से रितिक ने 15 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 19 रन और अंकित ने 19 गेंदों पर 15 रनों का योगदान दिया। कप्तान प्रशांत कुमार (7 रन) और ओमप्रकाश (2 रन) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका। निर्धारित 10 ओवरों में बलिया ब्लास्टर्स की टीम 4 विकेट खोकर मात्र 57 रन ही बना सकी। बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद शशिकांत ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 2 ओवर में 24 रन देकर 1 महत्वपूर्ण विकेट झटका। उनके अलावा दीपु ने 3 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि मोहित ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए एक सफलता हासिल की। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (49 रन और 1 विकेट) के दम पर शशिकांत इस मुकाबले के सबसे बड़े आकर्षण रहे। इस बड़ी जीत के साथ ही आरओ मऊ के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X