रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भिवानी

Bhiwani News:बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए एक दिसंबर को लगेगी विशेष अदालत – A Special Court Will Be Held On December 1 To Address The Grievances Of Electricity Consumers

November 29, 2026


भिवानी। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम एक दिसंबर को विशेष बिजली अदालत लगाएगा। इसमें भिवानी और चरखी दादरी जिले के उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर मौके पर समाधान किया जाएगा।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज और डीसी साहिल गुप्ता के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित यह अदालत बीटीएम रोड स्थित अधीक्षण अभियंता (परिचालन परिमंडल, भिवानी) के कार्यालय में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चलेगी। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि निगम की ओर से प्रत्येक मंगलवार को बिजली अदालत लगाई जाती है। इसमें दोनों जिलों के उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका निपटारा किया जाता है।

सभी कार्यकारी अभियंता और एसडीओ रहेंगे मौजूद

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जिला प्रशासन और निगम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को निर्बाध सेवाएं और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। इसके लिए समस्याओं के समाधान की प्रगति और उपभोक्ताओं के फीडबैक की समय-समय पर समीक्षा भी की जाती है। एक दिसंबर को होने वाली अदालत में भिवानी और चरखी दादरी के सभी कार्यकारी अभियंता और उपमंडल अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे ताकि शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी निपटारा हो सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X