भिवानी। जींद में आयोजित एलीट मेन हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मिनी क्यूबा बॉक्सिंग क्लब के खिलाड़ियों ने चार पदक जीते। क्लब ने एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक के साथ ओवरऑल द्वितीय स्थान की ट्रॉफी भी अपने नाम की।
क्लब के कार्तिक दलाल ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। प्रिंस बेनिवाल ने 75 किलोग्राम में रजत पदक हासिल किया। वहीं अमन ने 50 किलोग्राम और लखवीर ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीते। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्लब में खुशी का माहौल है।
कोच नीरज चूना ने खिलाड़ियों की मेहनत और लगन की सराहना की। क्लब के डायरेक्टर अजीत फौजी मिर्च ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर क्लब की ओर से साहिल पालुवास, मोहित सांगवान, रवि राज और टोनी भी मौजूद रहे।