Panipat News:भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनोज गोयत और जिलाध्यक्ष सुभाष कुहाड़ का किया स्वागत – Welcomed Bjp Kisan Morcha State Secretary Manoj Goyat And District President Subhash Kuhar
पानीपत। भाजपा किसान मोर्चा में नई जिम्मेदारियां मिलने पर प्रदेश मंत्री बने मनोज गोयत बेगमपुर और दोबारा पानीपत जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए सुभाष कुहाड़ के सम्मान में पानीपत में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पगड़ी और स्मृति चिह्न भेंट कर दोनों का स्वागत किया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने व किसानों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया गया।
नवनियुक्त प्रदेश मंत्री मनोज गोयत ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पानीपत समेत पूरे हरियाणा में किसान मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाकर किसानों की आवाज को बुलंद किया जाएगा। वहीं, दोबारा जिला अध्यक्ष बने सुभाष कुहाड़ ने कहा कि जिले में संगठन को पहले से ज्यादा मजबूत करना और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र किसान तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
समारोह में कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सुमन शर्मा, सुखबीर गवालडा, कुलबीर खर्ब, जोगिंद्र त्यागी, संदीप दहिया, संदीप गाहल्याण, रणधीर कश्यप, चांद मनाना, ईश्वर मतलौडा, राजू मलिक, मास्टर जनेश्वर व महेश त्यागी सरपंच मौजूद रहे।
17
