रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bhiwani News:मुक्केबाज सचिन सिवाच बने सूबेदार – Boxer Sachin Siwach Becomes A Subedar
भिवानी

Bhiwani News:मुक्केबाज सचिन सिवाच बने सूबेदार – Boxer Sachin Siwach Becomes A Subedar

November 29, 2026


Boxer Sachin Siwach becomes a Subedar

मुक्केबाज सचिन सिवाच को सूबेदार के पद पर पदोन्नति देते सेना के अधिकारी।

भिवानी। गांव मिताथल के अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज सचिन सिवाच को भारतीय सेना की महार रेजिमेंट में सूबेदार पद पर पदोन्नति मिली है। हवलदार से सूबेदार बने सचिन ने खेल और सेना दोनों में अपनी उपलब्धियों से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

सचिन ने जूनियर विश्व चैंपियनशिप में कांस्य और यूथ विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में भी उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हाल ही में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में 60 किलोग्राम भार वर्ग में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

सचिन के पिता अनिल सिवाच ने कहा कि बचपन से ही उनका सपना देश के लिए कुछ बड़ा करने का था। खेतों से लेकर मुक्केबाजी रिंग तक उन्होंने मेहनत जारी रखी। सेना में सूबेदार पद पर पदोन्नति मिलने से पूरे परिवार को गर्व है। उन्होंने कहा कि सचिन की उपलब्धि साबित करती है कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती।

उनके कोच टेकराम ने बताया कि सचिन शुरुआत से ही दूसरे खिलाड़ियों की तुलना में अधिक मेहनत करते रहे हैं। रिंग में उनका फोकस और अनुशासन हमेशा अलग रहा है। उन्होंने कहा कि सचिन की यह उपलब्धि सराहनीय है और उन्हें उम्मीद है कि वह भविष्य में भी नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X