मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भिवानी

Bhiwani News:समाधान शिविर में सीवर सफाई से लेकर इंतकाल और फैमिली आईडी की त्रुटियां दूर करने के निर्देश – Directives Issued At The Grievance Redressal Camp To Address Issues Ranging From Sewer Cleaning To Land Mutation And Errors In Family Ids

November 17, 2026


भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सीवर सफाई, इंतकाल दर्ज करवाने और फैमिली आईडी की त्रुटियां दूर करने सहित विभिन्न समस्याएं उठाई गईं। डिप्टी सीईओ रविंद्र दलाल ने नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को इनके गंभीरता से और प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए।

शिविर में गैर सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार ने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में सीवर के मेनहोल की सफाई करवाने की मांग रखी। गांव देवसर के ग्रामीणों ने जलघर की सफाई करवाने तथा वहां से अनवांछित घास और झाड़ियां हटवाने की शिकायत दी। वार्ड नंबर 13 निवासी दीपक ने सेहतनामा इंतकाल दर्ज करवाने और रामनगर कॉलोनी निवासी सुभाष चंद्र ने एनओसी दिलवाने की मांग उठाई।

इसी तरह गांव पुर निवासी मनीराम ने सोलर प्लेट की चोरी हुई केबल और कंट्रोलर कंपनी से लगवाने, जबकि गांव तिगड़ाना निवासी देशराज ने नाले की मरम्मत करवाने की समस्या रखी। वहीं, गांव बजीणा निवासी सोनिका, बिचला बाजार निवासी काफी, गांव बड़सी निवासी मोहित, गांव सुई निवासी दिनेश और गांव खरक खुर्द निवासी गीता ने फैमिली आईडी में त्रुटियां ठीक करवाने की मांग की।

इसके अलावा गांव कुसुंभी निवासी आशा और पूजा ने भी फैमिली आईडी की त्रुटियां दूर करवाने की शिकायत रखी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में गैर सरकारी सदस्य रामकिशन हलवासिया, सुनील वर्मा नंबरदार और केके ग्रोवर भी उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X