शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bilaspur News:आग की घटनाओं से बचाव के लिए दमकल टीम ने दिए टिप्स – Fire Department Team Provides Tips For Protection Against Fire Incidents
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

Bilaspur News:आग की घटनाओं से बचाव के लिए दमकल टीम ने दिए टिप्स – Fire Department Team Provides Tips For Protection Against Fire Incidents

November 8, 2026


Fire department team provides tips for protection against fire incidents

झंडूता में एक दुकानदार को जागरूक करते दमकल विभाग के कर्मचारी। -संवाद

गेहड़वीं (बिलासपुर)। दिवाली के त्योहार को सुरक्षित ढंग से मनाने के उद्देश्य से छोटी दिवाली पर अग्निशमन विभाग की टीम ने झंडूता उपमंडल के प्रमुख बाजारों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विभागीय कर्मचारियों ने व्यापारियों और आम लोगों को आग की घटनाओं से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

लीडिंग फायरमैन भाग सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम अग्निशमन वाहन के साथ झंडूता, बरठीं, शाहतलाई और भड़ोलीयां बाजार पहुंची। टीम ने व्यापारियों से प्रशासन की ओर से चिन्हित स्थानों पर ही पटाखों की बिक्री करने की अपील की। साथ ही दुकानदारों को अपना सामान दुकानों के भीतर व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए, ताकि बाजारों में रास्ते बाधित न हों और आपात स्थिति में दमकल वाहन आसानी से घटनास्थल तक पहुंच सके।

अग्निशमन टीम ने आमजन से खुले और सुरक्षित स्थानों पर ही आतिशबाजी करने तथा विशेष सावधानी बरतने का आग्रह किया। लीडिंग फायरमैन भाग सिंह ने कहा कि त्योहार सावधानी और जिम्मेदारी के साथ मनाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत आपातकालीन नंबर 101 पर सूचित करें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X