रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

Bilaspur News:नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 60 वर्षीय आरोपी को नहीं मिली जमानत – 60-year-old Accused Denied Bail In Case Involving Rape Of A Minor

November 28, 2026


मामले की गंभीरता, उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों को प्रभावित करने की आशंका पर याचिका खारिज

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में विशेष अदालत ने 60 वर्षीय आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने मामले की गंभीरता, उपलब्ध साक्ष्यों, पीड़िता के नाबालिग होने और गवाहों को प्रभावित किए जाने की आशंका को देखते हुए जमानत देने से इन्कार किया।

विशेष न्यायाधीश ज्योत्सना सुमंत डढवाल की अदालत में पेश याचिका के अनुसार आरोपी पर वर्ष 2022 में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म और अनुचित व्यवहार के आरोप हैं। एक जून 2026 को एम्स बिलासपुर से पुलिस को 15 वर्षीय किशोरी से यौन शोषण की सूचना मिली थी। उस समय वह मानसिक स्वास्थ्य वार्ड में उपचाराधीन थी। डॉक्टरों के आकलन व अनुमति के बाद दो जून को बयान दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और चालान पेश किया गया। मेडिकल रिपोर्ट में भी यौन उत्पीड़न की आशंका से इन्कार नहीं किया गया। बचाव पक्ष ने शिकायत में करीब चार साल की देरी का तर्क दिया, जबकि अभियोजन ने गंभीरता और गवाहों पर असर पड़ने की आशंका जताई। अदालत ने 26 नवंबर को याचिका खारिज करते हुए कहा कि किशोरी की मनोवैज्ञानिक स्थिति के चलते देरी का लाभ नहीं दिया जा सकता। मामला अब साक्ष्य दर्ज करने के चरण में है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X