रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Budaun News:देव दिवाली पर मंदिर में जले दीप, रंगोली सजाकर किया गया पूजन – On Dev Diwali, Lamps Were Lit In The Temple, And Worship Was Performed Amidst Decorations Of Rangoli
बदायूं

Budaun News:देव दिवाली पर मंदिर में जले दीप, रंगोली सजाकर किया गया पूजन – On Dev Diwali, Lamps Were Lit In The Temple, And Worship Was Performed Amidst Decorations Of Rangoli

November 26, 2026


On Dev Diwali, lamps were lit in the temple, and worship was performed amidst decorations of rangoli.

देव दीपावली पर शीतला माता मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद

उझानी। देव दिवाली पर शीतला माता मंदिर में लोगों ने बड़ी संख्या में दीप जलाए, जिससे मंदिर जगमग हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूजन के बाद प्रसाद भी वितरित किया।

मंदिर के सेवादार श्रीष गोपाल की देखरेख में देव दिवाली उत्सव मंगलवार शाम छह बजे शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रम शुरू होने से पहले शीतला माता की मूर्ति के सामने रंगोली सजाई। मंगल चिह्न भी उकेरे। घी और तिल का तेल भरे दीपों से पूरा मंदिर जगमग हो उठा। भगवान शिव के प्रति आस्था से सराबोर इस त्योहार को लेकर मान्यता है कि देवता धरती पर उतरकर इस दिन दिवाली मनाते हैं। करीब आधी रात तक चले कीर्तन और संकीर्तन में भजनों को सुन श्रद्धालु आस्था से सराबोर नजर आए। माता शीतला की मूर्ति को भी सजाया गया। इस मौके पर शिवसनेही मिश्रा, अरविंद शर्मा, विष्णु गोपाल मिश्रा, उमेश सक्सेना, दीपक वार्ष्णेय, गोपाल अग्रवाल आदि मौजूद थे। संवाद

21 हजार दीपों से जगमगाया बिल्सी

बिल्सी। मोहल्ला संख्या पांच स्थित श्री सिद्ध पीठ बालाजी दरबार समेत विभिन्न स्थानों पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। श्री सिद्ध पीठ बालाजी दरबार की ओर से नगर में 21 हजार दीप वितरित किए गए। सेवादारों ने दुकानदारों के प्रतिष्ठानों तक दीप पहुंचाए, जिससे नगर के बाजार और मोहल्ले दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। देर रात तक घरों और दुकानों के बाहर दीप जलते रहे। आतिशबाजी भी छोड़ी गई। दरबार के महंत मटरूमल शर्मा महाराज ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। संवाद

देव दीपावली पर शीतला माता मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद

देव दीपावली पर शीतला माता मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X