रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बदायूं

Budaun News:साठ कारतूसों की तस्करी के मामले में चार अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल – Chargesheet Filed In Court Against Four Accused In A Case Involving The Smuggling Of Sixty Cartridges

November 27, 2026


बदायूं। कोतवाली थाना क्षेत्र में अगस्त माह में सामने आए 60 कारतूसों की तस्करी के प्रकरण में पुलिस ने विवेचनात्मक कार्रवाई पूरी कर ली गई। मामले में नामजद तीन और विवेचना के दौरान प्रकाश में आए एक अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय में आरोपपत्र (चार्जशीट) दाखिल कर दी है। अब अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय में सुनवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

कोतवाली थाना क्षेत्र में कारतूस तस्करी का प्रकरण सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। मामले में सिविल लाइंस क्षेत्र के नादे गौटिया निवासी नावेद की गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस पूछताछ में नादे गौटिया निवासी अपने चचेरे भाई ताज मोहम्मद और बिनावर थाना क्षेत्र के ब्योर गांव निवासी दोस्त अरबाज के साथ कारतूस की तस्करी की बात बताई थी।

पुलिस ने नावेद को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया था। इसके बाद 25 हजार के इनामी अरबाज को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेजा। वहीं, ताज मोहम्मद और मामले में प्रकाश में आए नाम कोतवाली के जालंधरी सराय निवासी फैज ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्यों, साक्ष्यों और अभियुक्तों की भूमिका की पड़ताल करते हुए विवेचना आगे बढ़ाई।

मामले में पुलिस की ओर से विवेचना पूरी कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि मामले में विवेचना पूरी कर चार्जशीट को न्यायालय में दाखिल कर दी गई है। अब न्यायालय में चार्जशीट पर संज्ञान और सुनवाई के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X