रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बुलंदशहर

Bulandshahar News:दस वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार – Accused Of Molesting A Ten-year-old Girl Arrested Following An Encounter

November 27, 2026


खुर्जा (बुलंदशहर)। कोतवाली क्षेत्र में दस वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी फैजान को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया। अस्पताल में उपचार के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

सीओ शिकारपुर दीपक कुमार ने बताया कि खुर्जा कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने 25 नवंबर को पुलिस को शिकायत दी थी। महिला का आरोप था कि उसके घर के पास क्लीनिक पर काम करने वाला फैजान ग्राम मलगौसा थाना खुर्जा देहात उनकी दस वर्षीय बच्ची का स्कूल आते-जाते पीछा करता था। 25 नवंबर की दोपहर को स्कूल आते वक्त आरोपी ने बच्ची से छेड़छाड़ की।

मामले में बच्ची की मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इसी के चलते पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार रात को आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर तमंचा बरामद करने के लिए पुलिस टीम जंक्शन मार्ग पर गई। जहां चंद्रलोक कॉलोनी के पास आरोपी ने छिपाए हुए तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी।

बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर वहीं गिर गया। पुलिस ने आरोपी को घायलावस्था में गिरफ्तार किया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी कि छेड़छाड़ या अश्लील हरकत करने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X