Bhadohi News:940 वाहनों का कटा चालान, 11.52 लाख जुर्माना वसूला – Challans Issued To 940 Vehicles; 11.52 Lakh In Fines Collected
बाबूसराय। जिले के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को पुलिस और यातायात विभाग की तरफ से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। ज्ञानपुर, भदोही, बाबूसराय, औराई, सीतामढ़ी, जंगीगंज, गोपीगंज सहित अन्य स्थानों पर वाहन चेकिंग के दौरान कुल 940 वाहनों का चालान काटा गया। टीम ने 11.52 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यातायात प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 790 दो पहिया और 150 चार पहिया सहित कुल 940 वाहनों का चालान काटा गया। 11 लाख 52 हजार 500 जुर्माना लगाया। उन्होंने बताया कि सीट बेल्ट, हेलमेट और तीन सवारी को लेकर चालान काटा गया। बिना हेलमेट के सफर कतई न करें।
