Bulandshahar News:रघुनाथपुर में धर्मशाला निर्माण के लिए रखी ईंटें चोरी करने का आरोप – Accusation Of Stealing Bricks Kept For The Construction Of A Dharamshala In Raghunathpur
ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में धर्मशाला निर्माण के लिए रखी ईंटें चोरी हो गई हैं। ग्रामीणों ने चंदे के पैसों से पांच सौ ईंटें खरीदकर मंदिर परिसर में रखी थीं। ग्रामीणों ने पाइप टंकी का काम करने वाले लोगों पर ईंटें चुराने का आरोप लगाया है।
ग्रामीण आकाश कुमार राणा ने इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। पत्र में बताया गया है कि सड़क उखाड़े जाने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी। इसी शिकायत से नाराज होकर जवाबी कार्रवाई के तौर पर ईंटें उठाई गई हैं। ईंटें चोरी होने से धर्मशाला निर्माण का काम पूरी तरह रुक गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सभी ईंटें वापस दिलाने की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।
