अलवर: रोडवेज बस ने स्कूटी सवार महिला टीचर को कुचला, दो मासूम बेटों के सिर से उठा मां का साया
राजस्थान के अलवर में अलवर-जयपुर मार्ग पर भाखेड़ा के पास रोडवेज बस की टक्कर से सरकारी महिला शिक्षिका अंबाला सोनी की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। मृतका के पांच और सात साल के दो बेटे हैं।
