एमपी:पितृ मोक्ष अमावस्या पर ओंकारेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी – Mp: Surge Of Faith At Omkareshwar On Pitru Moksha Amavasya News In Hindi
पितृ मोक्ष अमावस्या पर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पितरों की शांति और मोक्ष की कामना लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां नर्मदा के विभिन्न घाटों पर पहुंचे। सुबह करीब चार बजे से ही घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती गई। […]
