शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले

महेंद्रगढ़-नारनौल

Mahendragarh-narnaul News:हांगकांग में में शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे डॉ. संदीप यादव – Dr. Sandeep Yadav Will Present A Research Paper In Hong Kong

November 7, 2026

मंडी अटेली। गांव मोहम्मदपुर निवासी प्रो. डॉ. संदीप यादव 17-18 नवंबर को हांगकांग की हैंग सेंग यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गिल्ट अनुसंधान संगोष्ठी में शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। वर्तमान में वे इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के वाणिज्य विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनके कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। उनका शोध […]

Mahendragarh-narnaul News:त्योहारों पर मिलावट रोकने के लिए खाद्य विभाग ने 11 सैंपल लिए – The Food Department Collected 11 Samples To Curb Adulteration During The Festive Season

November 7, 2026

नारनौल। त्योहारी सीजन में लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के दिशा-निर्देशन में नारनौल, महेंद्रगढ़ और कनीना क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिठाइयों सहित […]

Mahendragarh-narnaul News:आमजन से बाल विवाह रोकने की अपील – An Appeal To The General Public To Prevent Child Marriage

November 6, 2026

नारनौल। हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार तथा उपायुक्त के मार्गदर्शन में जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा ने बताया कि 21 अक्टूबर से 21 दिसंबर तक 100 दिवसीय जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 27 नवंबर को बाल […]

स्वच्छता और जल संरक्षण से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य :इंद्रजीत – The Future Will Remain Secure Only Through Cleanliness And Water Conservation: Indrajit

November 6, 2026

नारनौल। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुलताजपुर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यापक सुभाष चंद ने की। खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण का महत्व समझाते हुए कहा कि दीपावली पर घरों की सफाई से निकलने […]

Mahendragarh-narnaul News:धनतेरस पर एक हजार से ज्यादा वाहनों की बुकिंग की उम्मीद – Over Vehicle Bookings Expected On Dhanterasover Vehicle Bookings Expected On Dhanteras

November 6, 2026

महेंद्रगढ़। धनतेरस और दीपावली के त्योहार को लेकर वाहन बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहारों पर नया वाहन खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए लोग अपनी पसंद के वाहन की पहले से बुकिंग करवा रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार धनतेरस और दीपावली पर एक हजार से अधिक वाहनों की बुकिंग होने की संभावना है। […]

Mahendragarh-narnaul News:रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित – Roadways Employees’ Strike Called Off

November 6, 2026

नारनौल। सांझा मोर्चा के आह्वान पर 5 व 6 नवंबर को होने वाली रोडवेज कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल स्थगित कर दी गई है। इससे त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत मिलेगी और बसों का संचालन सामान्य रहेगा।हरियाणा रोडवेज यूनियन के चेयरमैन रविन्द्र यादव छापड़ा ने बताया कि परिवहन मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में […]

Mahendragarh-narnaul News:किशोरियों को एचपीवी टीका लगवाने की अपील – Appeal For Adolescent Girls To Get The Hpv Vaccine

November 5, 2026

महेंद्रगढ़। गांव बुचौली के उप स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को टीकाकरण शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य कर्मी मुकेश चौहान और महिला स्वास्थ्य कर्मी सोनू ने दो गर्भवती महिलाओं और 10 बच्चों का टीकाकरण किया। इस दौरान महिलाओं को एनीमिया, टीबी, निमोनिया, नशे के दुष्प्रभाव और गर्भावस्था में जरूरी देखभाल की जानकारी […]

Mahendragarh-narnaul News:नागरिक अस्पताल में जल्द दोबारा शुरू होंगे मोतियाबिंद के ऑपरेशन – Cataract Surgeries To Resume Soon At The Civil Hospital

November 5, 2026

नारनौल। नागरिक अस्पताल में पिछले चार महीने से बंद मोतियाबिंद के ऑपरेशन जल्द दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। अस्पताल में नई सर्जिकल माइक्रोस्कोप मशीन पहुंच चुकी है। जुलाई माह में पुरानी मशीन खराब होने के कारण आंखों के ऑपरेशन बंद हो गए थे। इससे मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों का सहारा लेना […]

Mahendragarh-narnaul News:गिरफ्तारी अवैध, चोरी के आरोपी को तुरंत रिहा करने के आदेश – Arrest Deemed Illegal; Orders Issued For The Immediate Release Of The Accused In A Theft Case

November 5, 2026

नारनौल। जिले के निजामपुर थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में गिरफ्तार युवक को अदालत ने पुलिस हिरासत से तुरंत रिहा करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए कहा कि पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 35(3) के तहत जरूरी नोटिस नहीं दिया था। पुलिस ने एफआईआर […]

Mahendragarh-narnaul News:मकान में अवैध रूप से रखे पटाखे बरामद – Firecrackers Illegally Stored In A House Recovered

November 5, 2026

नारनौल। थाना शहर पुलिस ने मोहल्ला राव का में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे और आतिशबाजी सामग्री बरामद की है। पुलिस ने मकान मालिक विनोद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विनोद ने बिना अनुमति अपने मकान […]