Mahendragarh-narnaul News:रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित – Roadways Employees’ Strike Called Off
नारनौल। सांझा मोर्चा के आह्वान पर 5 व 6 नवंबर को होने वाली रोडवेज कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल स्थगित कर दी गई है। इससे त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत मिलेगी और बसों का संचालन सामान्य रहेगा।हरियाणा रोडवेज यूनियन के चेयरमैन रविन्द्र यादव छापड़ा ने बताया कि परिवहन मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में हुई बैठक में सांझा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की मांगें रखीं। इनमें से कुछ मांगों पर सहमति बनी, जबकि वित्त विभाग के पास लंबित मुद्दों पर चर्चा के लिए 25 नवंबर को अगली बैठक होगी। तब तक हड़ताल स्थगित रखने का फैसला लिया गया है। संवाद
