रुड़की: भगवानपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से गौ-तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार
भगवानपुर थाना क्षेत्र में कुछ देर पहले पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।
