शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चंबा

Chamba News:आंगनबाड़ी वर्कर्स के पदों के लिए साक्षात्कार पांच दिसंबर को – Interviews For Anganwadi Worker Positions To Be Held On December 5

November 20, 2026


भरमौर (चंबा)। बाल विकास परियोजना भरमौर के तहत 10 आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की तिथि निर्धारित कर दी गई है। इन पदों के लिए पांच दिसंबर को उपमंडलाधिकारी (नागरिक) भरमौर के कार्यालय में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

बाल विकास परियोजना अधिकारी भरमौर मनीष कुमार ने बताया कि रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। हालांकि, आंगनबाड़ी केंद्र तिल्ला और कलाह में तीन से कम आवेदन प्राप्त होने के कारण इन दोनों केंद्रों के लिए आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर दो दिसंबर कर दी गई है। उन्होंने पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन जमा करवाने की अपील की है। अन्य सभी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों के पदों के लिए भी पांच दिसंबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार साक्षात्कार होंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X