रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चमोली

Chamoli News:दुकान संचालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला – The Body Of A Shop Operator Was Found Hanging Under Suspicious Circumstances

November 29, 2026


पीपलकोटी। रविवार को अंग्रेजी शराब की दुकान के संचालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

पीपलकोटी में शराब की दुकान के संचालक सुरेश पुत्र हरीश राम निवासी अल्मोड़ा ने रविवार को काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान मालिक, अन्य सेल्समैन व स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दरवाजा खुलवाया तो अंदर देखा सुरेश कुमार का शव पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक चमोली मनोज सिरोला ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि सुरेश कुमार पर काफी देनदारी थी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X