Champawat News:29 नवंबर को दो पालियों में होगी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा – The Pcs Preliminary Examination Will Be Held In Two Shifts On November 29
चंपावत। उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के आयोजन के लिए शुक्रवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में बैठक हुई। एडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। एडीएम ने बताया कि परीक्षा 29 नवंबर रविवार को दो पालियों में आयोजित होगी।
पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम चार बजे तक होगी। एडीएम ने अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुरक्षा जांच और परीक्षा सामग्री की गोपनीयता बनाए रखने के साथ परीक्षा संचालन में बेहतर समन्वय बनाने को कहा। उन्होंने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्रों में उपस्थित रहकर निगरानी करने के निर्देश दिए। बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी, नोडल अधिकारी, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।
