शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:ऑपरेशन सिंदूर से अंतरिक्ष तक, युवाओं को दिखेगी भारत की ताकत – From ‘operation Sindoor’ To Space, The Youth Will Witness India’s Strength
चंडीगढ़

Chandigarh News:ऑपरेशन सिंदूर से अंतरिक्ष तक, युवाओं को दिखेगी भारत की ताकत – From ‘operation Sindoor’ To Space, The Youth Will Witness India’s Strength

November 10, 2026


चंडीगढ़। लेक क्लब में 13 से 15 नवंबर तक 10वां मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल आयोजित होगा। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया इसका उद्घाटन करेंगे। इस बार की थीम ””ए डिकेड ऑफ सर्विंग द यूथ ऑफ पंजाब एंड इंडिया”” है। फेस्टिवल में ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हथियारों सहित भारतीय सेना के पुराने और आधुनिक हथियार प्रदर्शित किए जाएंगे। परमवीर चक्र और महावीर चक्र विजेताओं से संवाद, पैनल चर्चा, सैन्य पेंटिंग, डाक टिकट, युद्ध आधारित फिल्में, क्षेत्रीय नृत्य, क्लैरियन कॉल थिएटर और विंटेज कारों की प्रदर्शनी आकर्षण होंगे। भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 14 नवंबर को दोपहर 12:40 से 1:45 बजे तक फाइटर पायलट से अंतरिक्ष यात्री बनने के सफर पर चर्चा करेंगे। दोपहर 2:15 से 3:15 बजे तक अंतरिक्ष युद्ध की चुनौतियों पर भी संवाद होगा।

तीन दिन में इन विषयों पर होगी चर्चा

13 नवंबर: उद्घाटन समारोह, ईरान-इजरायल संघर्ष, बाबा दीप सिंह शहीद और मक्का समझौते के सुरक्षा पर प्रभाव पर चर्चा।

14 नवंबर: रूस-यूक्रेन युद्ध, भारत की सुरक्षा, शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष संवाद और स्पेस वारफेयर।

15 नवंबर: समुद्री रणनीतिक मार्ग, रक्षा विनिर्माण और भारत की वैश्विक व्यापारिक रणनीति।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X