शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:ग्रीन और क्लीन दिवाली मनाने का दिया संदेश – Gave A Message To Celebrate A Green And Clean Diwali
चंडीगढ़

Chandigarh News:ग्रीन और क्लीन दिवाली मनाने का दिया संदेश – Gave A Message To Celebrate A Green And Clean Diwali

November 7, 2026


चंडीगढ़। सेक्टर-12 स्थित राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय में साहित्य उत्सव एवं दिवाली मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा कवि सम्मेलन, भाषण, पोस्टर मेकिंग, ड्राइंग, मॉडल मेकिंग, कविता पाठ, गीत गायन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण युवा कवि दरबार रहा। इसमें पवन मुसाफिर, नारायण सिंह भदौरिया नवल, सर्वेश शायर, करिश्मा वर्मा और मिकी पासी ने कविताएं सुनाईं। संचालन शिक्षक सुरेंद्र पाल ने किया। मेले में विद्यार्थियों ने हस्तनिर्मित दीये, मोमबत्तियां और रंगोलियां प्रदर्शित कीं। विभिन्न विषयों की प्रदर्शनियां भी लगाई गईं। विद्यालय प्रमुख सुनीता टंडन ने सफल आयोजन पर बधाई देते हुए पटाखों से दूर रहकर ग्रीन और क्लीन दिवाली मनाने का संदेश दिया। ब्यूरो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X