रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:मिट्टी, पानी, धूप और योग से होगा इलाज, 25 बेड का होगा चंडीगढ़ का पहला नेचुरोपैथी अस्पताल – Treatment Will Be Provided
चंडीगढ़

Chandigarh News:मिट्टी, पानी, धूप और योग से होगा इलाज, 25 बेड का होगा चंडीगढ़ का पहला नेचुरोपैथी अस्पताल – Treatment Will Be Provided

November 25, 2026


सेक्टर-37 आयुष केंद्र में शहरवासियों को मिलेगी नई स्वास्थ्य सुविधा

2019 से अटकी योजना को मिली अंतिम मंजूरी, पेड़ों को बचाने के लिए बदला गया नक्शा

वीणा तिवारी

चंडीगढ़। शहर के लोगों को अब प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए सेक्टर-37 के आयुष केंद्र परिसर में 25 बेड का नेचुरोपैथी अस्पताल बनाया जाएगा। वर्ष 2019 में तैयार हुई इस योजना को अब अंतिम मंजूरी मिल गई है। नए नक्शे में परिसर के हरे-भरे पेड़ों को सुरक्षित रखने का विशेष ध्यान रखा गया है। बिल्डिंग प्लान पास होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अस्पताल को डेढ़ से दो साल में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

आयुष निदेशक डॉ. अतुल ढाकणे ने बताया कि पहले तैयार किए गए नक्शे के अनुसार अस्पताल बनाने पर परिसर में लगे कई पेड़ निर्माण की जद में आ रहे थे। इस वजह से योजना पर आपत्ति लग गई थी। अब नक्शे में बदलाव किया गया है। नए डिजाइन के तहत एक भी पेड़ काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे हरियाली को नुकसान पहुंचाए बिना अस्पताल का निर्माण किया जा सकेगा।

दवाओं के साथ प्रकृति के जरिये उपचार पर जोर

नेचुरोपैथी यानी प्राकृतिक चिकित्सा में शरीर की खुद को स्वस्थ करने की क्षमता को ध्यान में रखकर उपचार किया जाता है। इसमें मिट्टी, पानी, हवा, धूप और संतुलित आहार के साथ योग, प्राणायाम और मालिश जैसी विधियों का इस्तेमाल किया जाता है। मरीज की शारीरिक स्थिति और जरूरत के अनुसार उपचार की योजना तैयार की जाती है।

अस्पताल में इन पांच विधियों से होगा उपचार

– मड थेरेपी : मिट्टी के इस्तेमाल से उपचार किया जाएगा।

– हाइड्रोथेरेपी : पानी के अलग-अलग तापमान और तरीकों से चिकित्सा होगी।

– डाइट थेरेपी : बीमारी और शरीर की जरूरत के अनुसार खानपान तय किया जाएगा।

– योग एवं प्राणायाम : शारीरिक सक्रियता बढ़ाने और मानसिक तनाव कम करने पर जोर रहेगा।

– मसाज थेरेपी : मांसपेशियों और जोड़ों को आराम देने के लिए मालिश की जाएगी।

जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं में मिलेगी मदद

प्राकृतिक चिकित्सा का इस्तेमाल मोटापा, वजन बढ़ने, तनाव, अनिद्रा और थकान जैसी समस्याओं में सहायक उपचार के रूप में किया जा सकता है। इसके अलावा कमर दर्द, जोड़ों की परेशानी और पाचन संबंधी समस्याओं में भी इसका उपयोग होगा। डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को जीवनशैली प्रबंधन के लिए खानपान, योग और अन्य प्राकृतिक उपचारों से जुड़ी सुविधाएं मिल सकेंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X