Ignis की इलेक्ट्रिक अवतार में वापसी! दिखी पहली झलक, अगले साल शुरू होगी सेल
Suzuki Motor Corporation ने 25 नवंबर 2026 को वर्ल्ड प्रीमियर के तहत अपनी पहली कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार All New Ignis से पर्दा उठा दिया है. इसकी बिक्री यूरोप और अन्य ग्लोबल मार्केट में 2027 की गर्मियों से फेज़-वाइज़ तरीके से शुरू होगी. इसे ‘ईज़ी टू स्विच – योर नेबरहुड बेस्ट सिटी कार’ कॉन्सेप्ट पर तैयार किया गया है, ताकि ICE कार या बड़ी कार से स्विच करने वालों को सहज अनुभव मिले.
सुजुकी के रिप्रेजेंटेटिव डायरेक्टर और प्रेसिडेंट तोशीहिरो सुजुकी के अनुसार, ये ‘शो-शो-केई-तान-बी’ फिलॉसफी और जापानी मिनी व्हीकल पैकेजिंग एक्सपीरिएंस पर आधारित है. यूरोप व अन्य क्षेत्रों की शहरी सड़कों और घुमावदार रास्तों पर व्यापक रियल-वर्ल्ड टेस्टिंग के बाद पावर डिलीवरी, चेसिस ट्यूनिंग और सस्पेंशन को जरूरतों के मुताबिक ढाला गया है.
डिज़ाइन और इंटीरियर
ऑल-न्यू इग्निस को ‘स्मार्ट, आइकॉनिक और कोज़ी’ कीवर्ड्स पर डिज़ाइन किया गया है. इसमें फ्लोइंग शोल्डर लाइन और फ्लोटिंग रूफ के साथ हल्का व स्मार्ट एक्सटीरियर मिलता है. आगे और पीछे के एलईडी लैंप्स में डिजिटल अंकों से इंस्पायर्ड सिग्नेचर ग्राफिक्स दिए गए हैं. ये HEARTECT-e डेडिकेटेड ईवी प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिससे बॉडी हल्की व मजबूत रहती है और इसका मिनिमम टर्निंग रेडियस 4.5 मीटर है.
केबिन में डैशबोर्ड से डोर ट्रिम तक फैली राउंड लाइन्स पैसेंजर्स को सेफ और आरामदायक माहौल देती है. इसमें वाइड डिस्प्ले पैनल के साथ पॉटरी (मिट्टी के बर्तन) से इंस्पायर्ड ट्रे वाला वार्म इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है, जो यूटिलिटी और कम्फर्ट का संतुलन बनाता है. बेहतर पैकेजिंग के चलते केबिन स्पेस भी अच्छा रखा गया है.
फीचर्स और सेफ्टी
कार में वाइड डिस्प्ले पैनल और सुविधाजनक स्टोरेज ट्रे के अलावा एनर्जी रीजनरेशन व आसान ड्राइविंग के लिए रीजनरेटिव-हाइड्रोलिक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रिक ब्रेक बूस्टर और ईज़ी ऑपरेशन पैडल शामिल हैं. डेडिकेटेड ईवी प्लेटफॉर्म सस्पेंशन से राइड कंफर्ट और हैंडलिंग स्टेबिलिटी बेहतर मिलती है, जबकि ईवी की साइलेंट ड्राइविंग और स्मूद एक्सेलेरेशन का फायदा मिलता है.
सेफ्टी के लिहाज से इसमें हाई-रिजिडिटी ‘हार्टेक्ट-ई’ प्लेटफॉर्म और अंडर-बॉडी बैटरी लेआउट दिया गया है. इसमें हाई सेफ्टी और लॉन्ग लाइफ के लिए डिज़ाइन की गई एलएफपी (LFP) बैटरी का इस्तेमाल हुआ है. साथ ही, रीजनरेटिव-हाइड्रोलिक ब्रेकिंग और इलेक्ट्रिक ब्रेक बूस्टर पेट्रोल कार से आने वाले ड्राइवर्स को भी नैचुरल और भरोसेमंद ब्रेक एक्सपीरिएंस देते हैं.
बैटरी, मोटर और रेंज
ऑल-न्यू इग्निस में LFP यानी लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी को बॉडी के नीचे लगाया गया है, जिससे सेंटर ऑफ ग्रेविटी, केबिन स्पेस और ड्राइविंग स्टेबिलिटी बेहतर रहेगी. हालांकि, कंपनी ने प्रेस रिलीज में बैटरी की क्षमता (kWh) का खुलासा नहीं किया है. इसमें कॉम्पैक्ट और हल्का ई-एक्सल (eAxle) दिया गया है, जिसमें नई डेवलप्ड मोटर, इन्वर्टर और रिडक्शन गियर्स को एक ही यूनिट में इंटीग्रेट किया गया है. कंपनी ने फिलहाल ऑल-न्यू इग्निस की ड्राइविंग रेंज नहीं बताई है.
