रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:30 साल से लंबित एससी प्रमाण पत्र का मुद्दा फिर गरमाया – Issue Of Sc Certificate, Pending For 30 Years, Flares Up Again
चंडीगढ़

Chandigarh News:30 साल से लंबित एससी प्रमाण पत्र का मुद्दा फिर गरमाया – Issue Of Sc Certificate, Pending For 30 Years, Flares Up Again

November 28, 2026


2007 की ड्राफ्ट स्कीम पर जल्द फैसला लेने की मांग

चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव से पहले एससी प्रमाण पत्र जारी करने का मामला फिर उठ गया है। ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा ने आरोप लगाया कि हजारों पात्र दलित परिवार करीब 30 साल से अपने अधिकार से वंचित हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय और सचिव भगतराज तिसावर ने कहा कि 1996 में चंडीगढ़ प्रशासन ने प्रमाण पत्र के लिए एक नवंबर 1966 से पहले का निवास प्रमाण अनिवार्य कर दिया था। वर्ष 2007 में पात्र परिवारों को प्रमाण पत्र देने के लिए तैयार योजना गृह मंत्रालय को भेजी गई थी, लेकिन अब तक फैसला नहीं हुआ। महासभा ने केंद्र सरकार से लंबित प्रस्ताव पर जल्द निर्णय लेने और पात्र परिवारों को प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X