रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Honda Activa 125 vs TVS Jupiter 125: ऑफिस अप-डाउन के लिए कौन सा स्कूटर बेस्ट? खरीदने से पहले जानिए
ऑटो

Honda Activa 125 vs TVS Jupiter 125: ऑफिस अप-डाउन के लिए कौन सा स्कूटर बेस्ट? खरीदने से पहले जानिए

November 28, 2026


Honda Activa 125 vs TVS Jupiter 125: देश की 125 सीसी स्कूटर मार्केट में इन दोनों स्कूटरों की तगड़ी राइवलरी है. जहां एक्टिवा 125 अपने भरोसेमंद इंजन और प्रीमियम फिनिश के लिए जानी जाता है, वहीं जुपिटर 125 ज्यादा स्टोरेज स्पेस और किफायती कीमत के साथ ग्राहकों को आकर्षित करता है. Honda Activa 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹89,656 है, जो टॉप वेरिएंट के लिए ₹96,122 तक जाती है.

दूसरी ओर, TVS Jupiter 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹81,700 से ₹83,000 के आसपास है और इसके टॉप वेरिएंट (ABS SXC) की कीमत ₹96,900 तक पहुंचती है. ऐसे में बजट, फीचर्स और रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से आपके लिए कौन-सा स्कूटर बेहतर हो सकता है? आइए विस्तार से जानते हैं.

डिजाइन और प्रैक्टिकैलिटी

डिजाइन के मामले में Honda Activa 125 क्लासिक और प्रीमियम लुक देता है, जिसमें आगे की तरफ क्रोम गार्निश और मजबूत मेटल बॉडी पैनल मिलते हैं. इसमें 18 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज और 765 mm की सीट हाइट दी गई है. वहीं, TVS Jupiter 125 को खासतौर पर प्रैक्टिकैलिटी के लिए डिजाइन किया गया है.इसकी सबसे बड़ी खासियत 33 लीटर का अंडर-सीट बूट स्पेस है, जिसमें दो हेलमेट आसानी से रखे जा सकते हैं. इसके अलावा जुपिटर में फ्यूल टैंक फ्लोरबोर्ड के नीचे दिया गया है, जिससे आगे की तरफ से पेट्रोल भरवाना बेहद आसान है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

फीचर्स के मामले में दोनों ही स्कूटर काफी एडवांस हैं. Activa 125 के टॉप H-Smart वेरिएंट में 4.2-इंच का डिजिटल TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, स्मार्ट-की (कीलेस स्टार्ट) और USB चार्जिंग पोर्ट मिलता है. दूसरी तरफ, TVS Jupiter 125 के SmartXonnect वेरिएंट में भी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट, फ्रंट मोबाइल चार्जिंग, आइडल स्टार्ट-स्टॉप (IntelliGo) और 790 mm की सेगमेंट-लॉन्गेस्ट सीट दी गई है.

सेफ्टी और ब्रेकिंग

सेफ्टी के लिए Honda Activa 125 में आगे 190 mm डिस्क ब्रेक और पीछे 130 mm ड्रम ब्रेक के साथ कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ मिलता है. वहीं, TVS Jupiter 125 में बड़ा 220 mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी (SBT) मिलती है, जबकि इसके टॉप ABS SXC वेरिएंट में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) का विकल्प भी जोड़ा गया है. दोनों स्कूटरों में 3-स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं.

इंजन और माइलेज

Honda Activa 125 में 123.92cc का PGM-Fi इंजन है, जो 8.42 PS की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 47 kmpl है. इसके मुकाबले TVS Jupiter 125 में 124.8cc का ETFi इंजन मिलता है, जो 8.15 PS की पावर (iGO असिस्ट के साथ 8.57 PS) और 10.5 Nm टॉर्क देता है. जुपिटर 125 का क्लेम्ड माइलेज 52 से 57.27 kmpl तक है, जो इसे थोड़ा ज्यादा किफायती बनाता है.

हमारी सलाह: अगर आपको मेटल बॉडी की मजबूती, कीलेस स्मार्ट फीचर्स और रिफाइंड इंजन चाहिए तो Honda Activa 125 चुनें, लेकिन अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा बूट स्पेस, आरामदायक लंबी सीट, बेहतर माइलेज और किफायती शुरुआती कीमत है तो TVS Jupiter 125 ज्यादा प्रैक्टिकल विकल्प साबित होता है.

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X