Charkhi Dadri News:टायर बदलने उतरे पिकअप चालक को डंपर ने मारी टक्कर, गई जान – Pickup Driver Struck By Dumper Truck While Getting Out To Change A Tire; Loses His Life

मृतक अंकित का फाइल फोटो।
– फोटो : 1
November 22, 2026

मृतक अंकित का फाइल फोटो।
– फोटो : 1
चरखी दादरी। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर गांव समसपुर स्थित टोल प्लाजा के समीप हुए सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। चालक वाहन का टायर फटने के बाद सर्विस जोन में गाड़ी खड़ी कर उसे बदलने के लिए नीचे उतरा था। इसी दौरान पीछे से आए डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से भाग गया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की टीम ने घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के कोटपूतली जिले के गांव गुंती निवासी 24 वर्षीय अंकित पिकअप चलाता था। शुक्रवार शाम वह कारोबारी अजय अग्रवाल के साथ राजस्थान के बहरोड़ से वाहन में सब्जियां भरकर हांसी के लिए रवाना हुआ था।
रात करीब साढ़े 12 बजे जब वे राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर गांव समसपुर स्थित टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो अचानक पिकअप का टायर फट गया। इसके बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सर्विस जोन में खड़ा कर दिया।
अंकित टायर बदलने के लिए पिकअप से नीचे उतरा ही था कि इसी दौरान पीछे से आए एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद डंपर चालक बिना रुके वहां से भाग निकला। साथ में मौजूद अजय अग्रवाल ने तुरंत डायल 112 पर घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। परिजनों के अनुसार अंकित अपने पीछे पत्नी, दो साल की बेटी और एक साल के बेटे को छोड़ गया है। परिवार में दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठने के कारण मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
November 29, 2026
मां-बाप की हत्या के बाद विलाप करती बेटी को संभालते परिजन। संवाद न्यूज एजेंसी बाढड़ा। गांव काकड़ोली हट्टी में जमीन और खेत में लगे ट्यूबवेल का बंटवारा होने के बावजूद सुरेंद्र और शमशेर के बीच विवाद थमा नहीं था। दोनों परिवारों में अक्सर कहासुनी होती थी। शनिवार को कहासुनी के दौरान शमशेर ने आपा खो दिया और छोटे भाई का घर उजाड़ डाला। वारदात के […]
November 28, 2026
चरखी दादरी। शहर के बाजारों में दुकानदारों की ओर से खुले में कचरा डालने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए नगर परिषद ने सख्ती के साथ जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत सफाई शाखा की टीम ने विभिन्न बाजारों में पहुंचकर दुकानों के बाहर फैले कचरे की तस्वीरें खींचीं। उन्होंने दुकानदारों को अपनी […]
November 28, 2026
चरखी दादरी। चरखी दादरी। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही धुंध का असर भी बढ़ने लगा है। ऐसे में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के डिवाइडरों पर लगी टूटी ग्रिल्स हादसों का कारण बन सकती हैं। शहर के लोहारू चौक, महेंद्रगढ़ रोड सहित कई अन्य स्थानों पर डिवाइडरों की ग्रिल्स क्षतिग्रस्त हालत […]
