रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:महिला कृषि अधिकारी से मारपीट मामले की जांच शुरू, पीडि़ता का मेडिकल कराया – Investigation Begins Into The Assault On A Female Agricultural Officer; Medical Examination Of The Victim Conducted

November 23, 2026


चरखी दादरी। लोहारू रोड स्थित कृषि विभाग कार्यालय में महिला कृषि अधिकारी के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। रविवार को डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पीड़ित महिला कृषि अधिकारी का मेडिकल करवाया जा चुका है।

घटना के समय कार्यालय में मौजूद स्टाफ सदस्यों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की जांच स्वयं डीएसपी कर रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल मारपीट के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सके।

कृषि विभाग में कार्यरत महिला अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह लोहारू रोड स्थित कृषि विभाग कार्यालय में काम कर रही थीं। इसी दौरान झोझू कलां निवासी एक महिला कार्यालय पहुंची और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।

विरोध करने पर आरोपी महिला ने उनके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस दौरान उसके साथ मौजूद एक महिला वकील ने भी दुर्व्यवहार किया था। पीड़िता की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने दो नामजद महिलाओं के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X