शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:45वी जूनियर नेशनल खो-खो के लिए संदीप का हरियाणा जूनियर खो-खो बॉयज टीम में चयन – Sandeep Selected For The Haryana Junior Boys’ Kho-kho Team For The 45th Junior National Kho-kho Championship

November 19, 2026


चरखी दादरी। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल चरखी दादरी के खो-खो खिलाड़ी संदीप का चयन हरियाणा की जूनियर बॉयज खो-खो टीम में हुआ है।

हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो संघ के उपाध्यक्ष विजेश जांगड़ा ने बताया कि सिरसा जिले में चले सात दिवसीय कोचिंग शिविर (कैंप) में प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कैंप के अंतिम दिन हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो संघ की ओर से फाइनल 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया जिसमें जिला चरखी दादरी से संदीप ने हरियाणा टीम में अपनी जगह पक्की की।

हरियाणा टीम आगामी 21 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक गुजरात के वडोदरा में होने वाली 45वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में संदीप हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगा। विजेश जांगड़ा ने बताया कि एमेच्योर खो-खो संघ, चरखी दादरी जिले में खो-खो खेल को बढ़ावा देने के लिए निरंतर सराहनीय कार्य कर रही है। संघ के प्रयासों से जिले के खिलाड़ी हर वर्ष राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना रहे हैं।

एमेच्योर खो-खो संघ, चरखी दादरी के चेयरमेन अमनदीप फोगाट, अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. सीमा देवी, दिनेश पटवारी, दीपक जांगड़ा, सुरेंद्र ठेकेदार, पिंकी डीपीई, परमजीत कोच, आकांक्षा कोच ने संदीप को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X