शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़तेहपुर

Fatehpur News:छह को होगी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, 26 केंद्रों पर बैठेंगे 10,848 परीक्षार्थी – The Pcs Preliminary Examination Will Be Held On The 6th; 10,848 Candidates Will Appear Across 26 Centers

November 20, 2026


फतेहपुर। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा छह दिसंबर को जिले के 26 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें कुल 10,848 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा में ड्यूटी के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी। पहली पाली के लिए सुबह आठ बजे से परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। सुबह 8:45 बजे केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे।

इसी तरह दूसरी पाली के लिए दोपहर एक बजे से प्रवेश शुरू होगा और 1:45 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई जाएगी। केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की जांच की जाएगी।

निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।

इन कॉलेजों को बनाया गया परीक्षा केंद्र

एएस इंटर कॉलेज शांतिनगर फतेहपुर, दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी, मुस्लिम इंटर कॉलेज फतेहपुर, जीजीआईसी मलवा, पीएम श्री जीआईसी आबू नगर फतेहपुर, सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज कल्यानपुर, सुखदेव इंटर कॉलेज खागा, महर्षि विद्या मंदिर पुराना मुगल रोड फतेहपुर, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल आबूनगर, डॉ. बीआर आंबेडकर महाविद्यालय आईटीआई रोड, पीएम श्री सोहनलाल द्विवेदी जीजीआईसी बिंदकी, पीएम श्री जीजीआईसी आईटीआई रोड, महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय शांति नगर, नगर पालिका नेहरू इंटर कॉलेज एनआईसी रोड बिंदकी, कमला बालिका इंटर कॉलेज किशनपुर खागा, सेंट मैरी स्कूल जीटी रोड बाईपास फतेहपुर, चिल्ड्रेन सेकेंडरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चित्रांश नगर, पंडित चंद्रिका प्रसाद इंटर कॉलेज हुसैनगंज, बहुआ इंटर कॉलेज, आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल केवई, आरएस एक्सेल इंग्लिश ऐकेडमी पक्का तालाब फतेहपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज दनियालपुर हसवा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बहुआ देहात, सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल मुराइन टोला, जानकी इंटर कॉलेज बकेवर एवं स्व. हरबंश सिंह इंटर कॉलेज रेवारी खुर्द।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X