रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चित्रकूट

Chitrakoot News:आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलीं खामियां, नोटिस – Deficiencies Found In Anganwadi Centres; Notices Issued

November 24, 2026


चित्रकूट। आंगनबाड़ी केंद्रों की गुणवत्ता जांचने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मानिकपुर, कर्वी एवं रामनगर परियोजना का औचक निरीक्षण किया। लापरवाही व कमियां मिलने पर संबंधितों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

डीपीओ अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि 20 नवंबर को मानिकपुर परियोजना कार्यालय के निरीक्षण में मुख्य सेविका, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सहित करीब 50 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित मिलीं। 11 कार्यकर्ताओं के पास पहल पुस्तिका नहीं थी। पोषण वाटिका व गतिविधि कैलेंडर का संचालन भी नहीं हो रहा था।

इसी तरह कर्वी के सेमरिया बरगदहाई केंद्र में पंजीकृत 26 बच्चों के सापेक्ष मात्र 10 बच्चे उपस्थित मिले। साफ-सफाई ठीक नहीं थी, प्री-स्कूल सामग्री का उपयोग नहीं हो रहा था, आरओ बंद था, पोषण वाटिका भी नहीं बनी थी। बनाड़ी में एक ही भवन में दो केंद्र चल रहे थे। बच्चों की कम संख्या व रखरखाव खराब होने पर कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई गई।

21 नवंबर को रामनगर परियोजना कार्यालय में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बिना स्वीकृति के चार दिन से गायब था, वहीं सीडीपीओ भी कार्यालय में नहीं मिलीं। कार्यालय की साफ-सफाई व अभिलेख भी संतोषजनक नहीं मिले। डीपीओ ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X