Chitrakoot News:ईवीएम-वीवीपैट भंडारण कक्ष की परखी सुरक्षा – Scrutiny Of The Security Of The Evm-vvpat Storage Room
चित्रकूट। एडीएम चंद्रशेखर ने कलक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम और वीवीपैट भंडारण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीएम ने निर्देश दिए कि भंडारण कक्ष के सभी सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रहने चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों को पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने की नसीहत दी गई। ड्यूटी के दौरान समस्या आने पर अफसरों को सूचित करें। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, सपा लोहिया वाहिनी अध्यक्ष अमर पटेल और अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष हेमराज सिंह पटेल मौजूद रहे। बसपा मंडल संयोजक रोहित सिंह पटेल, संतोषी लाल शुक्ला, आप जिलाध्यक्ष विमल किशोर और भाकपा मंडल सदस्य सचिव रुद्रप्रसाद मिश्रा भी उपस्थित थे।
