Chandauli News:70 लाख से बनेगा बसंतपुर मार्ग – Basantpur Road To Be Built For 70 Lakh

क्षतिग्रस्त बसंतपुर मार्ग। संवाद
November 27, 2026

क्षतिग्रस्त बसंतपुर मार्ग। संवाद
कंदवा। कंदवा अदसड़ मार्ग से बसंतपुर तक एक किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी। इस पर 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 12 वर्षों से जर्जर सड़क के निर्माण की ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों की मांग पर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी है। शासन से स्वीकृति और धनराशि मिलने के बाद निर्माण कराया जाएगा। वर्ष 2010 में जिला पंचायत की ओर से कंदवा अदसड़ मार्ग से बसंतपुर तक करीब एक किमी लंबे सीसी रोड का निर्माण कराया गया था लेकिन दो वर्ष में ही मार्ग बदहाल हो गया। इस मार्ग से अरंगी, बसंतपुर, बकौड़ी, बहेरा, तेल्हरा, दरौली, सिसौरा, असना आदि गांवों के करीब 15 हजार लोगों का आवागमन होता है।
सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, वृद्धों और मरीजों को सबसे ज्यादा अधिक परेशानी होती है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि इंजीनियरों से क्षतिग्रस्त मार्ग का सर्वे कराया गया था। सर्वे में पाया गया कि मार्ग मरम्मत के योग्य नहीं है। इसके स्थान पर नई सड़क बनानी होगी। इसके बाद कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई है। अनुमति और धन मिलने के बाद मार्ग का नवनिर्माण कराया जाएगा।
November 28, 2026
मिर्जापुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या के मामले में अदालत ने उसके देवर और सास को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार गौतम की अदालत ने देवर अजय कुमार और सास शांति देवी को दोषी करार देते हुए अलग-अलग धाराओं में अर्थदंड […]
November 28, 2026
अदलहाट। विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था में शुक्रवार को बड़ी लापरवाही सामने आई। स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के भूगोल विषय के चतुर्थ प्रश्नपत्र की जगह परीक्षा केंद्रों पर अर्थशास्त्र का प्रश्नपत्र पहुंच गया। प्रश्नपत्रों की अदला-बदली से परीक्षा केंद्रों पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में रिजर्व बंडल में रखा भूगोल का प्रश्नपत्र खोजकर उसकी फोटोस्टेट कराई […]
