शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चित्रकूट

Chitrakoot News:चित्रकूट के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में जीते चार पदक – Athletes From Chitrakoot Won Four Medals In Athletics

November 2, 2026


चित्रकूट। वाराणसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चित्रकूट के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिले के खिलाड़ियों ने 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक हुई प्रतियोगिता में चार स्पर्धाओं में पदक हासिल किए।

शिव कुमार ने तीन किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। लक्ष्मी प्रसाद त्रिकूद में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अतुल कुमार ने ऊंची कूद में रजत पदक जीता। राजकुमार ने बाधा दौड़ में रजत पदक पर कब्जा जमाया।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अरविंद कुमार सोनकर ने बताया कि प्रतियोगिता में खेलो इंडिया के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक अंगद सिंह यादव को बधाई दी गई।

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवी दयाल पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटो और कोऑपरेटिव अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X