रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chitrakoot News:जमीन विवाद में पीटकर हत्या का आरोपी गिरफ्तार, चार फरार – Accused Arrested For Murder By Beating Over A Land Dispute; Four Others Remain At Large
चित्रकूट

Chitrakoot News:जमीन विवाद में पीटकर हत्या का आरोपी गिरफ्तार, चार फरार – Accused Arrested For Murder By Beating Over A Land Dispute; Four Others Remain At Large

November 25, 2026


Accused arrested for murder by beating over a land dispute; four others remain at large.

फोटो 24 सीकेटीपी 25 गिरफ्तार आरोपी सरदारी राम मिश्रा। स्रोत: पुलिस

चित्रकूट। मारकुंडी पुलिस ने जमीन के विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर हत्या में एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया। निशानदेही पर खून लगा एक डंडा भी बरामद किया। अभी भी चार आरोपी फरार हैं।

इटवां डुडैला गांव निवासी परशुराम ने बताया था कि 21 नवंबर की सुबह रामबाबू, लवकुश, सुनील, अंशू, रीसू, धनीराम, सरदारी राम, शनि मिश्रा, प्रभा, आरती व रवि कुमार उसके खेत में जबरदस्ती जोताई कर रहे थे। जब वह बुद्ध विलास, सतेंद्र, विजय व पंकज के साथ मना करने के लिए खेत पहुंचे तो सभी ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। इसमें सभी लोग घायल हो गए थे। सीएचसी में घायल पंकज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। अन्य को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर रामबाबू, रीसू, धनीराम, शनि मिश्रा, प्रभा व आरती को गिरफ्तार किया था। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मारकुंडी हनुमान मंदिर के पास से आरोपी सरदारी राम मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X