Chitrakoot News:डीएपी गायब मिलने पर सचिव पर कालाबाजारी का केस – Case Of Black-marketing Filed Against Secretary After Dap Found Missing
चित्रकूट। राजापुर क्षेत्र की भदेहदू साधन सहकारी समिति से 372 बोरी डीएपी गायब होने के मामले में सचिव संगम लाल के खिलाफ कालाबाजारी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। ये कार्रवाई जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की संस्तुति के बाद की गई है।
जिला कृषि अधिकारी आरके वर्मा ने बताया कि अपर जिलाधिकारी चंद्रशेखर के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने 19 नवंबर को समिति का निरीक्षण किया था। टीम में तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी और जिला कृषि अधिकारी शामिल थे।निरीक्षण के दौरान 380 बोरी डीएपी के सापेक्ष गोदाम में केवल 08 बोरी डीएपी ही मिली थी।
रजिस्टर की जांच में भी 102 बोरी डीएपी कम पाई गई थी।जांच में मिली अनियमितता, गबन और कालाबाजारी के मामले में डीएम की संस्तुति पर भदेहदू साधन सहकारी समिति के सचिव संगम लाल के खिलाफ राजापुर थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
