Chitrakoot News:देव उठे, दीपदान से जगमगाई मंदाकिनी – The Gods Have Awakened; The Mandakini Is Illuminated By The Offering Of Lamps
चित्रकूट। भगवान विष्णु की योग निद्रा टूटी तो मंदाकिनी का रामघाट दीपों की रोशनी से नहा गया। देवोत्थानी एकादशी पर शुक्रवार को भोर से ही घाट पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। स्नान, पूजन और दीपदान के साथ पूरा दिन भक्तिमय बीता।
मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल एकादशी को देव जागते हैं। इसी दिन से शादी-विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। इसी आस्था के चलते सतना, बांदा, प्रयागराज और मध्य प्रदेश के कई जिलों से श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचे। सुबह मंदाकिनी के घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई और सूर्य देव को अर्घ्य दिया। पुरोहितों को दान दक्षिणा देने के बाद भक्तों ने मंदिर-मठों में देवी-देवताओं के दर्शन किए।
भगवान मत्तगजेंद्र नाथ और कामतानाथ के दर्शन करने के बाद परिक्रमा की और सुख समृद्धि की मन्नतें मांगीं। दिन भर मंदिरों में भजन-कीर्तन गूंजता रहा। शाम होते ही रामघाट का नजारा बदल गया। श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में दीपदान किया। पूरा घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। लोग इस अलौकिक नजारे को मोबाइल में कैद करते नजर आए। सुरक्षा के लिए घाट पर पुलिस बल तैनात रहा, गोताखोर और नाविक अलर्ट पर रहे।
उधर, एकादशी पर गन्ने की बिक्री खूब हुई। भगवान विष्णु को गन्ना अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं ने घाट के आसपास लगी दुकानों पर गन्ना खरीदा। बीस से पचास रुपये तक गन्ना बिका। सुबह से ही दुकानों पर भीड़ लगी रही।
तुलसी पूजन कर महिलाओं ने गाए मंगल गीत
रामघाट समेत घरों में तुलसी-शालिग्राम विवाह भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा। शालिग्राम को दूल्हा और तुलसी को दुल्हन बनाकर पूरे विधि-विधान से विवाह कराया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर तुलसी के सामने दीप जलाए और मंगल गीत गाकर रस्में निभाईं।

फोटो 20 सीकेटीपी 10 शंकर बाजार स्थित काली मंदिर में पूजन करती महिलाएं। संवाद