रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jalaun News:गोला फेंक में मयंक, रुद्र और अरमान प्रथम – Mayank, Rudra, And Armaan Take First Place In Shot Put
जालौन

Jalaun News:गोला फेंक में मयंक, रुद्र और अरमान प्रथम – Mayank, Rudra, And Armaan Take First Place In Shot Put

November 28, 2026


कोंच। बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लॉक कोंच की ओर से शुक्रवार को एसआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में ब्लॉक स्तरीय बाल खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 100 मीटर दौड़ में संस्कार और गोला फेंक प्रतियोगिता में मयंक, रुद्र और अरमान प्रथम रहे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक मूलचंद्र निरंजन और पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि खेलकूद से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है।

प्रतियोगिताओं के परिणामों में प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में पिरौना के संस्कार प्रथम और लौना के अमित द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में पिरौना की आकांक्षा प्रथम और नरी की रूही द्वितीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालक दौड़ में कुंवरपुरा के हर्षित प्रथम और पिंडारी के रुद्र द्वितीय रहे।

बालिका वर्ग में लौना की राशि प्रथम और चंदुर्रा की कामिनी द्वितीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालक गोला फेंक प्रतियोगिता में पिंडारी के मयंक, रुद्र और पिरौना के अरमान ने क्रमशः स्थान प्राप्त किए। जूनियर बालिका खो-खो में कुंवरपुरा की टीम प्रथम और लौना की टीम द्वितीय रही। जूनियर बालक कबड्डी में पिंडारी की टीम ने प्रथम तथा कुंवरपुरा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

ऊंची और लंबी कूद प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान बीईओ भुवनेंद्र अरजरिया, एआरपी त्रिभुवन पटेल, शिक्षक संघ अध्यक्ष शैलेंद्र निरंजन, दिनेश नामदेव, धर्मजीत निरंजन, जीतू गुप्ता आदि रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X