Chitrakoot News:महिला आयोग की जनसुनवाई स्थगित – Women’s Commission Public Hearing Postponed
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा की अध्यक्षता में 20 नवंबर को प्रस्तावित जनसुनवाई व समीक्षा बैठक स्थगित कर दी गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने बताया कि बैठक राजकीय गेस्ट हाउस में होनी थी। इसमें प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, महिला थानाध्यक्ष व क्षेत्राधिकारी को उपस्थित रहना था। अगली तिथि की सूचना बाद में अलग से दी जाएगी। (संवाद)
