शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चित्रकूट

Chitrakoot News:राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेल चुकीं तीन छात्राएं सम्मानित – Three Students Who Have Competed At The State-level Tournament Were Honored

November 3, 2026


चित्रकूट। पहाड़ी के इटरौर के पंचायत भवन में मंगलवार को ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हुई। खंड विकास अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने कक्षा आठ की सुधा व रिंकी, कक्षा सात की विनिता को सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेल चुकी हें। खंड विकास अधिकारी ने बाल विवाह और बालश्रम रोकने के लिए जागरूक किया। बाल संरक्षण अधिकारी सौरभ सिंह, सीडीपीओ महेंद्र पटेल, एबीएसए राजेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी भूपेंद्र द्विवेदी, पंचायत सचिव अलख खन्ना, ग्राम प्रधान माया देवी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X