रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चित्रकूट

Chitrakoot News:सात दिन में पूरे हों आंगनबाड़ी केंद्र, नहीं तो ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट – Anganwadi Centres Must Be Completed Within Seven Days; Otherwise, The Contractors Will Be Blacklisted

November 26, 2026


चित्रकूट। जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम पुलकित गर्ग ने आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, मरम्मत और संचालन की समीक्षा की गई। डीएम ने लापरवाही पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर सभी अधूरे आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि काम में लापरवाही और देरी करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को बैठक हुई। इसमें 101 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 76 का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 25 अभी अधूरे हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर 26 में से 15, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के 65 में से 53 और सीएंडडीएस के 10 में से आठ केंद्र ही बन पाए हैं।

डीएम ने मऊ और रामनगर के बीडीओ को अधूरे केंद्रों का निर्माण जल्द पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में सीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी, डीपीओ अरुण कुमार पांडेय, डीआईओ सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

अभिभावक बैठकों में प्रदेश में पहले, कुपोषण प्रबंधन में सातवें स्थान पर चित्रकूट

अभिभावक बैठकों के आयोजन में चित्रकूट प्रदेश में प्रथम और कुपोषण प्रबंधन में सातवें स्थान पर है। बैठक में साडा को आंगनबाड़ी केंद्रों पर वाटर सप्लाई और पानी की टंकियों का काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए। वहीं पेयजल व्यवस्था की जिम्मेदारी एडीएम (नमामि गंगे) को सौंपी गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X